Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बे रानी लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बे रानी लिरिक्स

Maa Hai Sacchi Sarkar Meri Ambe Rani Lyrics

माँ है सच्ची सरकार,
मेरी अम्बे रानी,
भक्तों की पालनहार,
मेरी अम्बे रानी,
आओ भक्तों भर लो झोलियाँ,
बैठी है साकार,
मेरी अम्बे रानी,
माँ हैं सच्ची सरकार,
मेरी अम्बे रानी।।

ज्वाला बन कर आद-भवानी,
जगराते में आई,
खुशियों के भंडारे भर कर,
साथ में अपने लाई,
आज सभी के कर देगी माँ,
सपने सारे साकार,
मेरी अम्बे रानी,
माँ हैं सच्ची सरकार,
मेरी अम्बे रानी।।

मन दीवाना हो गया मेरा,
पा कर दरश तुम्हारा,
तेरा दर्शन मिला हो गया,
धन्य भाग्य हमारा,
नाम तेरा मेरे जीवन का,
बन जाए आधार,
मेरी अम्बे रानी,
माँ हैं सच्ची सरकार,
मेरी अम्बे रानी।।

माँ है सच्ची सरकार,
मेरी अम्बे रानी,
भक्तों की पालनहार,
मेरी अम्बे रानी,
आओ भक्तों भर लो झोलियाँ,
बैठी है साकार,
मेरी अम्बे रानी,
माँ हैं सच्ची सरकार,
मेरी अम्बे रानी।।

Singer – Shipra Mahajan

Leave a Comment