Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी भजन लिरिक्स

Maa Murad Kar Puri Aas Rahe Na Adhuri Bhajan Lyrics

माँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी,
तेरे दर से जाऊंगा झोली भर के,
शेरोवाली माता देख ले,
आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के,
शेरोवाली माता देख ले।।

आया हूँ मैं द्वार तेरे सुनके महानता,
भूल के मैं राह मैया खाक रहा छानता,
आया हूँ मैं द्वार तेरे सुनके महानता,
भूल के मैं राह मैया खाक रहा छानता,
मेरी बिगड़ी बना दे मुझे गले से लगाले,
पार कर दे तू मेरा हाथ धर के,
शेरोवाली माता देख ले,
आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के,
शेरोवाली माता देख ले।।

भरे है भंडार तेरे कमी किस बात की,
खुले दिल से तू सुख भक्तो को बांटती,
भरे है भंडार तेरे कमी किस बात की,
खुले दिल से तू सुख भक्तो को बांटती,
रख निश्चय जो आवे उसे ना तू ठुकरावे,
तर जाए माँ पल्लू तेरा पकड़ के,
शेरोवाली माता देख ले,
आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के,
शेरोवाली माता देख ले।।

जिंदगी सवार मेरी सुनले पुकार को,
हरा भरा कर मेरे सुने संसार को,
जिंदगी सवार मेरी सुनले पुकार को,
हरा भरा कर मेरे सुने संसार को,
मुझे दिखे ना किनारा मै तो फिरू मारा मारा,
मार छींटे जो तू मेहर के,
शेरोवाली माता देख ले,
आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के,
शेरोवाली माता देख ले।।

तोड़ा है मुसीबतों ने खुशियो की तार को,
भोग रहा दुःख मेने मान लिया हार को,
तोड़ा है मुसीबतों ने खुशियो की तार को,
भोग रहा दुःख मेने मान लिया हार को,
आया फिर तू है द्वारे मैया तेरे ही सहारे,
मेने देख लिया जग में अकड़ के,
शेरोवाली माता देख ले,
आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के,
शेरोवाली माता देख ले।।

माँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी,
तेरे दर से जाऊंगा झोली भर के,
शेरोवाली माता देख ले,
आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के,
शेरोवाली माता देख ले।।

Leave a Comment