Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माँ तेरी गज़ब निराली शान मेरी माँ बाला सुन्दरी लिरिक्स - Bhajan Ghar

माँ तेरी गज़ब निराली शान मेरी माँ बाला सुन्दरी लिरिक्स

Maa Teri Gajab Nirali Shan Meri Maa Bala Sundari Lyrics

माँ तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मां तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी।।

तेरा बाल रूप बड़ा न्यारा,
भक्तो को लगता प्यारा,
गजब तेरी पिण्डी का श्रृंगार,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मां तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी।।

तुझे पुष्प लगे बड़े प्यारे,
ये भान्ति भान्ति के न्यारे,
सजे तेरा पुष्पों से दरबार,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मां तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी।।

ध्यानू का मान बढ़ाया,
त्रिलोकपुर बीच बसाया,
ये त्रिलोकपुर प्यारा धाम,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मां तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी।।

जो तेरे दर पे आता,
मुँह माँगी मुरादे पाता,
भरे सब भक्तो के भण्डार,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मां तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी।।

माँ तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मेरी माँ बाला सुन्दरी,
मां तेरी गज़ब निराली शान,
मेरी माँ बाला सुन्दरी।।

गायक / प्रेषक – दिनेश सिंगला।

Leave a Comment