Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माई अँगना पधारी मज़ा आ गया भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

माई अँगना पधारी मज़ा आ गया भजन लिरिक्स

Maai Angana Padhari Mja Aa Gaya Bhajan Lyrics

क्रीट कुंडल पहन,
डाले काज़ल नयन,
माई अँगना पधारी,
मज़ा आ गया,
होंठ लाली लगी,
माथे बिंदिया सजी,
माई अँगना पधारीं,
मज़ा आ गया।।

धोके चरणों को,
चरणामृत पी लिया,
धूप नैवेद्य से,
माँ का स्वागत किया,
दीप माला सजी,
खिल उठी हर कली,
माई अँगना पधारीं,
मज़ा आ गया।।

सिंह के साथ,
आई हैं माता मेरी,
शस्त्र धारण किये,
कंठ माला सजी,
माँ सुदर्शन लिए,
सबने दर्शन किये,
माई अँगना पधारीं,
मज़ा आ गया।।

लाल चूनर में माँ,
बड़ी प्यारी लगें,
नित नए रूप में,
सबसे प्यारी लगें,
हाथ कंगना सजे,
पांव पायल बजे,
माई अँगना पधारीं,
मज़ा आ गया।।

क्रीट कुंडल पहन,
डाले काज़ल नयन,
माई अँगना पधारी,
मज़ा आ गया,
होंठ लाली लगी,
माथे बिंदिया सजी,
माई अँगना पधारीं,
मज़ा आ गया।।

गीतकार – राजेंद्र प्रसाद सोनी।

Leave a Comment