Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मैया तुम्हारा मंदिर लगता है कितना प्यारा - Bhajan Ghar

मैया तुम्हारा मंदिर लगता है कितना प्यारा

Maiya Tumhara Mandir Lagta Hai Kitna Pyara

मैया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा,
कण कण में माँ बसी है,
कण कण में माँ बसी है,
जिस ओर भी निहारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।।

सूरज की पहली किरणें,
करती है माँ का वंदन,
मईया यहां बिराजे,
मिट्टी भी जैसे चंदन,
महारानी के भवन में,
सेठानी के भवन में,
बहती है भक्ति धारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।।

मंदिर में तेरे बैठूँ,
गुणगान तेरे गाऊँ,
बस तुझको ही मैं देखूं,
नजरें नहीं हटाऊँ,
फीका है तेरे आगे,
फीका है तेरे आगे,
बैकुंठ का नजारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।।

मैया तेरे चरण में,
बस इतनी सी है विनती,
जन्मों जन्म माँ तेरे,
सेवा करूँ चरण की,
‘सौरभ मधुकर मैया,
‘सौरभ मधुकर’ मैया,
रखना मान हमारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।।

मैया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा,
कण कण में माँ बसी है,
कण कण में माँ बसी है,
जिस ओर भी निहारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।।

Singer – Keshav & Saurabh Madhukar

Leave a Comment