Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये - Bhajan Ghar

माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाये

Mata Tere Charno Me Sthan Jo Mil Jaye Lyrics

माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।।

सुनते है कृपा तेरी,
दिन रात बरसती है,
श्रद्धालू ही पाते है,
दुनियां तो तरसती है,
एक बूंद मुझे दो माँ,
किस्मत ही बदल जाए,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।

ये मन बड़ा चंचल है,
पूजन में नहीं लगता,
यह इतना भोला है,
संसार इसे ठगता,
समझायें इसे जितना,
उतना ही मचल जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।

माँ के चरणो में तू,
नित ध्यान लगाया कर,
पाना है मोक्ष अगर,
उसमें खो जाया कर,
मन में वह प्यार जगा,
माँ में ही समा जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।

देवत्व के फूलों से,
माता झोली भर दो,
सब दोष हटा दो माँ,
बस निर्मल मन कर दो,
जीवन भी सुगंधित हो,
दुर्गंध निकल जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।।

माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।।

प्रेषक – कमल बैस।

Leave a Comment