Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी मैया आएगी - Bhajan Ghar

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी मैया आएगी

Mere Sar Pe Chunariya Lehrayegi Maiya Aayegi

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी,
मैया आएगी,
ओ मैया आएगी मेरी,
मैया आएगी,
खुशियों से झोली आज मेरी,
भर जाएगी मैया आएगी।।

मैं तो फूलों से अंगना सजाऊंगी,
पलको पर माँ को बिठाउंगी,
सोई किस्मत आज मेरी जग जाएगी,
मैया आएगी,
ओ मैया आएगी मेरी,
मैया आएगी,
खुशियों से झोली आज मेरी,
भर जाएगी मैया आएगी।।

माँ के हाथों में मेहंदी रचाऊंगी,
मां को लाल लाल चुनरी ओढ़ाउंगी,
ओढ़ चुनरी भवानी खुश हो जाएगी,
मैया आएगी,
ओ मैया आएगी मेरी,
मैया आएगी,
खुशियों से झोली आज मेरी,
भर जाएगी मैया आएगी।।

असुवन से मैं चरण पखारूंगी,
जी भर कर माँ को निहारूंगी,
‘सौरभ मधुकर’ माँ नहीं रुक पाएगी,
मैया आएगी,
ओ मैया आएगी मेरी,
मैया आएगी,
खुशियों से झोली आज मेरी,
भर जाएगी मैया आएगी।।

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी,
मैया आएगी,
ओ मैया आएगी मेरी,
मैया आएगी,
खुशियों से झोली आज मेरी,
भर जाएगी मैया आएगी।।

Singer – Saurabh & Keshav Madhukar

Leave a Comment