Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मेरी फरियाद सुनले माँ तेरे दर आया दीवाना लिरिक्स - Bhajan Ghar

मेरी फरियाद सुनले माँ तेरे दर आया दीवाना लिरिक्स

Meri Fariyad Sunle Maa Tere Dar Aaya Deewana Lyrics

मेरी फरियाद सुनले माँ,
तेरे दर आया दीवाना,
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना,
मेरी फरियाद सुनले मां,
तेरे दर आया दीवाना।।

कैसे मनाऊं तुझको माता,
जानू ना तेरी पूजा,
तुझपे अर्पण जीवन मेरा,
तुझ बिन ना कोई दूजा,
मेरी अर्जी सुनले माँ,
है हँसता सारा जमाना,
मेरी फरियाद सुनले मां,
तेरे दर आया दीवाना।।

सच्चे मन से आया मैया,
तुझको भेंट चढाने,
पान सुपारी लाल चुनरिया,
आया तुझको चढाने,
ये ‘राजा गोहेर’ मांगे माँ,
चरण धूलि का नजराना,
मेरी फरियाद सुनले मां,
तेरे दर आया दीवाना।।

मेरी फरियाद सुनले माँ,
तेरे दर आया दीवाना,
मन की मुरादें पूरी कर,
सिवा तेरे ना कोई ठिकाना,
मेरी फरियाद सुनले मां,
तेरे दर आया दीवाना।।

Singer – Rajan Mor

Leave a Comment