Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी लिरिक्स - Bhajan Ghar

मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी लिरिक्स

Mori Maiya Mahan Maihar Ki Sharda Bhawani Lyrics

मोरी मैया महान,
मोरी मईया महान,
मैहर की शारदा भवानी।।

संतन की मैया रखवाली,
मन बांछित फल देने वाली,
करे सबका कल्याण,
करे सबका कल्याण,
मैहर की शारदा भवानी।।

माता के दर जो भी जावे,
खाली हाथ ना वापस आवे,
झोली भरती माँ आन,
झोली भरती माँ आन,
मैहर की शारदा भवानी।।

मूरख तो ज्ञानी बन जाए,
गूंगा पंचम स्वर में गाए,
देती मंगल वरदान,
देती मंगल वरदान,
मैहर की शारदा भवानी।।

मैं नित ध्यान धरत माँ तेरा,
बेड़ा पार करो माँ मेरा,
‘राजेंद्र’ ठहरा नादान,
राजेन्द्र ठहरा नादान,
मैहर की शारदा भवानी।।

मोरी मैया महान,
मोरी मईया महान,
मैहर की शारदा भवानी।।

गीतकार / गायक / प्रेषक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।

Leave a Comment