Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन लिरिक्स

Mujhe Darshan De Gayi Maa Kal Raat Sote Sote Bhajan Lyrics

मुझे दर्शन दे गई माँ,
कल रात सोते सोते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।

मुझे याद है अभी भी,
वो रात का नजारा,
वो रात का नजारा,
माँ सामने खड़ी थी,
आभास होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।

जैसी सामने मुरत,
वैसी मैंने देखी,
वैसी मैंने देखी,
मैं तो चरणों में पड़ा था,
यूँ निहाल होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।

वो गीले वो सारे शिकवे,
जो जरा मैं माँ से कहता,
जो जरा मैं माँ से कहता,
सब भूलते ही जाते,
मुझे याद होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।

मुझे गोद में बिठाया,
और प्यार से माँ बोली,
और प्यार से माँ बोली,
तू तो अब भी रो रहा है,
मेरे पास होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।

मुझे दर्शन दे गई माँ,
कल रात सोते सोते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।

Singer – Upasana Mehta

Leave a Comment