Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तेरा दरबार बड़ा प्यारा है माता भजन - Bhajan Ghar

तेरा दरबार बड़ा प्यारा है माता भजन

Tera Darbar Bada Pyara Hai Lyrics

झुकता चरणों में जग ये सारा है,
झुकता चरणों में जग ये सारा है,
तेरा दरबार बड़ा प्यारा है,
तेरा दरबार बडा प्यारा है।।

तेरी महिमा ना कोई जाने माँ,
तेरे दर पे मिले ठिकाना माँ,
मुझको भी तेरा ही सहारा है,
झुकता चरणों में जग ये सारा है,
तेरा दरबार बडा प्यारा है।।

मैया तेरा ही बस पुजारी हूँ,
निर्बल अज्ञान मैं भिखारी हूँ,
करके माँ ध्यान तुझे पुकारा है,
झुकता चरणों में जग ये सारा है,
तेरा दरबार बडा प्यारा है।।

कहीं माँ दुर्गा कहीं काली है,
बना दो बिगड़ी ये सवाली है,
बिगड़ी लाखों की तू सँवारी है,
झुकता चरणों में जग ये सारा है,
तेरा दरबार बडा प्यारा है।।

झुकता चरणों में जग ये सारा है,
झुकता चरणों में जग ये सारा है,
तेरा दरबार बड़ा प्यारा है,
तेरा दरबार बडा प्यारा है।।

गायक – संगीत पांडेय प्रयागराज।

Leave a Comment