Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तेरी किरपा से मैया हर काम हो गया भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

तेरी किरपा से मैया हर काम हो गया भजन लिरिक्स

Terri Kirpa Se Maiya Kar Kaam Ho Gaya Bhajan Lyrics

तेरी किरपा से मैया,
हर काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

वक्त आते रहे,
वक्त जाते रहे,
तन के जख्मों को,
हमको सताते रहे,
तूने मरहम लगाई,
आराम हो गया,
जख्म तूने भरे,
मेरा काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

झोली भरती है तू,
ध्यान रखती है तू,
अपने भक्तों की चिंताए,
हरती है तू,
खुशियाँ तुमसे मिली,
सब खुशहाल हो गया,
दर्द तूने हरे,
मेरा काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

तेरी चौखट पे हर,
कोई सजदा करे,
तू है ममतामई,
सब पे रहमत करे,
‘योगी’ चरणों का,
तेरे गुलाम हो गया,
पहले गुमनाम था,
अब तो नाम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

तेरी किरपा से मैया,
हर काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

स्वर – शहनाज़ अख्तर जी।

Leave a Comment