Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तुम अपनी दया का सर पे मेरे हाथ धरो माँ भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

तुम अपनी दया का सर पे मेरे हाथ धरो माँ भजन लिरिक्स

Tum Apni Daya Ka Sar Pe Mere Hath Dharo Maa Bhajan Lyrics

तुम अपनी दया का सर पे,
मेरे हाथ धरो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी।।

तुमसे मिलने तेरे मन्दिर,
हम रोज है आते,
जोड़ा जो तुझसे रिश्ता,
उसको निभाते है,
एक बार मेरे घर आकर,
मुलाकात करो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी।।

है जन्मो से प्यासी अंखियां,
तेरे दीदार को,
दिल तड़प रहा है पाने को,
माँ तेरे प्यार को,
जी भर के देखू तुमको,
करामात करो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी।।

कब तक पत्थर दिल बनके,
माँ चुपचाप रहोगी,
कब प्यार से बेटा अपना,
‘कुंदन’ को कहोगी,
जीवन में मेरे खुशियों का,
सौगात भरो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी।।

तुम अपनी दया का सर पे,
मेरे हाथ धरो माँ,
हम बच्चो पे किरपा की,
बरसात करो माँ,
बरसात करो माँ,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी,
माँ अंबे रानी हे जग कल्याणी।।

Singer – Rani Manjeet Kaur

Leave a Comment