Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तुम्हरे भरोसे मोरी जीवन की नैया शारदा मैया भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

तुम्हरे भरोसे मोरी जीवन की नैया शारदा मैया भजन लिरिक्स

Tumhre Bharose Jeevan Ki Naiya Sharda Maiya Bhajan Lyrics

तुम्हरे भरोसे मोरी,
जीवन की नैया,
पार लगा दो मोरी,
शारदा मैया,
जय जय शेरा वाली माँ,
ऊंचे मंदिरो वाली माँ।।

जो भी कुछ है पास वो मेरे,
ले लो मेरी माँ,
अपना प्यार तू,
अपने लाल को,
दे दे मेरी माँ,
जशुदा हो तुम,
मैं हूँ तेरा कन्हैया,
पार लगा दो मोरी,
शारदा मैया।।

तेरी ममता के कारण माँ,
मिला मुझे आधार,
तेरा प्यार है साँचा,
झूठा है सारा संसार,
नाव फसी बन,
जाओ खिवैया,
पार लगा दो मोरी,
शारदा मैया।।

तेरे दर पर आशा के मैं,
लेकर आया फूल,
मन से अपने दूर न कर,
हो जाये कोई भूल,
तेरा जो आशीष,
मिल जाये मैया,
पार हो जाये,
हम भगतों की नैया।।

तुम्हरे भरोसे मोरी,
जीवन की नैया,
पार लगा दो मोरी,
शारदा मैया,
जय जय शेरा वाली माँ,
ऊंचे मंदिरो वाली माँ।।

Singer – Ashish Tiwari

Leave a Comment