Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
उठो भवानी भोर भयो है जल धारन खें आए माँ - Bhajan Ghar

उठो भवानी भोर भयो है जल धारन खें आए माँ

Utho Bhawani Bhor Bhayo Hai Jal Dharan Khen Aaye Maa

उठो भवानी भोर भयो है,
जल धारन खें आए माँ,
मैया जल धारन खें आए माँ,
भगत तुम्हारे द्वारे ठाड़े,
आस दरस की लगाए माँ,
मैया आस दरस की लगाए माँ।।

अरे टेढी मेढी डगर से आये भवानी,
नैना भर भर आए माँ,
मैया नैना भर भर आए माँ,
कलस सजाये ज्योत जलाये,
देओ दर्शन घर जाये माँ,
मैया देओ दर्शन घर जाये माँ,
उठों भवानी भोर भयो हैं,
जल धारन खें आए माँ,
मैया जल धारन खें आए माँ।।

अरे उठीं भवानी डोलो आसन,
मन ही मन मुस्काए माँ,
मैया मन ही मन मुस्काए माँ,
बोल पुतरिया का दुख तोहे,
काहे टेर लगाए माँ,
मोहे काहे टेर लगाए माँ,
उठों भवानी भोर भयो हैं,
जल धारन खें आए माँ,
मैया जल धारन खें आए माँ।।

अरे तें मोरी माता हम तोरे बेटा,
का तोहे बतलाये माँ,
मैया का तोहे बतलाये माँ,
भगत करें चरणन की पूजा,
सुमर सुमर जस गाए माँ,
मैया सुमर सुमर जस गाए माँ,
उठों भवानी भोर भयो हैं,
जल धारन खें आए माँ,
मैया जल धारन खें आए माँ।।

उठो भवानी भोर भयो है,
जल धारन खें आए माँ,
मैया जल धारन खें आए माँ,
भगत तुम्हारे द्वारे ठाड़े,
आस दरस की लगाए माँ,
मैया आस दरस की लगाए माँ।।

Singer – Subhash Soni

Leave a Comment