Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
आओ हनुमान जी मेरे घर पूरी कर दो प्रभु आस मेरी - Bhajan Ghar

आओ हनुमान जी मेरे घर पूरी कर दो प्रभु आस मेरी

Aao Hanuman Ji Mere Ghar Puri Kar Do Prabhu Aas Meri

आओ हनुमान जी मेरे घर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी,
कर दो मुझपे दया की नजर
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी।।

याद कर लो प्रभु उस घड़ी को,
दर्श दिया गणेश पूरी को,
बाबा ने समाधी लगाई,
सेवा दी जब किशोर पूरी को,
किशोर पूरी को,
किया मोहन को तुमने अमर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी,
आओ हनुमान जी मेरे घर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी।।

तुम्हे ढूंडा कभी सालासर में,
कभी खोजा तुम्हे महेंदीपुर में,
जितने थे धाम मेरी नजर में,
मैंने ढूंढा तुम्हे दुनिया भर मैं,
तुम्हे दुनिया भर मैं,
खोजते बीती जाए उमर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी,
आओ हनुमान जी मेरें घर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी।।

जपते जपते प्रभु बाला बाला,
थक गई मैं तो अंजनी लाला,
ताने देते है दुनिया वाले,
लाज रख लो प्रभु घाटे वाले,
प्रभु घाटे वाले,
वैरागी विनय तू भी कर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी,
आओ हनुमान जी मेरें घर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी।।

आओ हनुमान जी मेरे घर,
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी,
कर दो मुझपे दया की नजर
पूरी कर दो प्रभु आस मेरी।।

Leave a Comment