Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा भजन लिरिक्स

Aasra Ek Tera Ek Tera Shara Bhajan Lyrics

आसरा ऐक तेरा,
एक तेरा सहारा,
सुनले फरियाद मेरी,
आ मुझे दे किनारा,
आसरा ऐक तेरा,
एक तेरा सहारा।।

जख्मी जग ने किया है,
घाव किसको दिखाऊ,
कोई अपना नही है,
हाल किसको सुनाऊ,
एक तुझपे ही बाबा,
जोर चलता है मेरा,
आसरा ऐक तेरा,
एक तेरा सहारा।।

आंधिया चल रही है,
रात भी है तूफानी,
बड़ा गहरा भंवर है,
और कश्ती पुरानी,
आज मजबूर होके,
मेने तुझको पुकारा,
आसरा ऐक तेरा,
एक तेरा सहारा।।

दर्द दिल में भरा है,
हर्ष तू बाट लेना,
भेंट ये अवगुणों की,
आज स्वीकार लेना,
मिट करके बुराई,
तूने कितनो को तारा,
आसरा ऐक तेरा,
एक तेरा सहारा।।

आसरा एक तेरा,
एक तेरा सहारा,
सुनले फरियाद मेरी,
आ मुझे दे किनारा,
आसरा ऐक तेरा,
एक तेरा सहारा।।

Leave a Comment