Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
अंजनी के लाला एक बार मिला दे मोहे राम से लिरिक्स - Bhajan Ghar

अंजनी के लाला एक बार मिला दे मोहे राम से लिरिक्स

Anjani Ke Lala Ek Baar Mila De Mohe Ram Se Lyrics

अंजनी के लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से।।

ओ मतवारे राम तुम्हारी,
बात कभी ना टाले,
अर्जी सुन ले तेरे दास की,
भक्तो के रखवाले जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से।।

तू सेवक है सियाराम का,
मैं पायक हूँ तेरा,
एक जनम क्या सात जनम तक,
दास रहूं मैं तेरा जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से।।

तेरे ह्रदय में ओ बाबा,
सियाराम का डेरा,
दर्शन से मिट जाए मेरे,
जनम जनम का फेरा,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से।।

राम दुलारे तुमको दूँ मैं,
राम प्रभु की दुहाई,
‘हर्ष’ तेरे सेवक की बाबा,
करले आज सुनवाई जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से।।

अंजनी के लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से।।

Singer – Annushree Sharma

Leave a Comment