Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बड़े बलशाली है बाबा बजरंग बली भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

बड़े बलशाली है बाबा बजरंग बली भजन लिरिक्स

Bade Balshahi Hai Baba Bajrang Bali Bhajan Lyrics

जड़ से पहाड़ों को,
डाले उखाड़,
थर्राते त्रिभुवन,
जब मारे दहाड़,
बड़े बलशाली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

भूत प्रेत कांपे,
नाम सुनते महावीर का जब,
दम दानवो के निकलते,
याद आती है रणधीर की जब,
लाल ही तन लाल बदन,
लाली भी निराली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

दे मुद्रिका माँ सिया को,
शोक मोह सारा उनका निबारा,
फल खाये उपवन उजाड़ा,
दुष्ट अक्षय पटक करके मारा,
लंका जला अंजनी लला,
पूँछ जल में बुझा ली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

संजीवनी संग पूरा,
द्रोणागिरी उठाकर के लाये,
लंका से ला बैध जी को,
प्राण भ्रात लखन के बचाये,
सियाराम मन में देख लो,
छाती चीर डाली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

राम सब काम करते,
सब जियें राम के ही सहारे,
पर आपने तो है हनुमत,
काम सब राम के भी सवारे,
खाली कोई लौटा नहीं,
गर का सवाली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

भक्त वत्सल दीनानाथ हनुमत,
दीन बंधू दया चाहता है,
चरणों का चेला ‘मयंक’ है,
कृपा भिक्षा सदा मांगता है,
सरकार के दरबार से,
कोई जाता ना खाली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

जड़ से पहाड़ों को,
डाले उखाड़,
थर्राते त्रिभुवन,
जब मारे दहाड़,
बड़े बलशाली है,
बाबा बजरंग बली,
इनकी महिमा निराली है,
बाबा बजरंगी बली।।

Singer – Mayank Gupta

Leave a Comment