Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बजरंग बाला जय हो अंजनी के लाला रे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

बजरंग बाला जय हो अंजनी के लाला रे भजन लिरिक्स

Bajrang Bala Jai Ho Anjani Ke Lala Re Bhajan Lyrics

बजरंग बाला जय हो अंजनी के लाला रे

बजरंग बाला जय हो अंजनी के लाला रे(२)
जपूँ नाम तिहारो, मोहें लागे अति प्यारो,
बाबा दर्शन दे “””””
दर्शन दे, बजरंग बाला जय हो…..

ओ शंकर सुवन केसरी नन्दन
पवनपुत्र बलवान रे (२)
ओ राम लखन के काज सवांरे
अंजनीपुत्र महान रे (२)
तीन लोक में महीमा तेरी (२)
गावे सब संसार रे
बजरंग बाला जय हो अंजनी के लाला रे।

शक्ति लगी जब लक्ष्मण को तब
विपदा में थे राम हो (२)
लायें संजीवन लखनजी आये
रघुवर तब हरषाये हो (२)
रघुपति की तब तुम्हरी बडाई (२)
मान्यों भरत सम भाई रे
बजरंगबाला जय हो अंजनी के लाला रे।

रावण मार राम घर आये
राजतिलक रघुवर को कराये (२)
चीर के छाती भरी सभा में
सीयाराम की छवि दीखलावे (२)
सुर नर मुनिजन करत आरती (२)
कमलदीप जष गाये रे
बजरंगबाला जय हो अंजनी के लाला रे।

बजरंगबाला जय हो अंजनी के लाला रे(२)
जपूँ नाम तिहारो, मोहें लागे अति प्यारो,
बाबा दर्शन दे “””””
दर्शन दे,
बजरंगबाला जय हो अंजनी के लाला रे।

Bhajan Submitted By –
रोहित राठौर (झालरापाटन राजस्थान)

Leave a Comment