Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बाला जी हमारा साथ कभी ना छोड़ना लिरिक्स - Bhajan Ghar

बाला जी हमारा साथ कभी ना छोड़ना लिरिक्स

Bala Ji Hamra Sath Kabhi Na Chhodna Lyrics

बाला जी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना,
बच्चों का दिल,
नहीं तोड़ना,
बालाजी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना।।

तेरे ही भरोसे चले जा रहे हैं,
संकट हमारे टले जा रहे हैं,
मुँह न कभी हमसे मोड़ना,
बालाजी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना।।

अंजनी दुलारे तुम्हीं हो सहारा,
बिना आपके बिल्कुल नहीं गुज़ारा,
रिश्ता सदा ही तुमसे जोड़ना,
बालाजी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना।।

आओ घर हमारे राम भक्त प्यारे,
लक्ष्मण के प्राण जैसे आपने उबारे,
‘श्याम’ का भी तुम बिन कोई और ना,
बालाजी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना।।

बाला जी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना,
बच्चों का दिल,
नहीं तोड़ना,
बालाजी हमारा,
साथ कभी ना छोड़ना।।

गीत – श्यामसाजन अरोड़ा।
गायिका – द सुप्रिया।

Leave a Comment