Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
भगत श्री राम का नही है हनुमान सा भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

भगत श्री राम का नही है हनुमान सा भजन लिरिक्स

Bhagat Shri Ram Ka Nahi Hai Hanuman Sa Bhajan Lyrics

भगत श्री राम का,
नही है हनुमान सा,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना श्री राम का,
नही है हनुमान सा।।

तन सिंदूरी रंग के,
राम को धियाता है,
ओढ़ के राम चदरिया,
राम धुन गाता है,
के हाथों खडताल है,
राम का खयाल है,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना श्री राम का,
नही है हनुमान सा।।

जहाँ जहाँ कीर्तन होता,
प्रभु श्री राम का,
लगता है पहरा वहां पे,
मेरे हनुमान का,
के राम धुन नाच रहा,
ये किरपा बाँट रहा,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना श्री राम का,
नही है हनुमान सा।।

राम को पाना चाहो,
हनुमान ध्याओ तुम,
सच्ची लगन से भक्तो,
इनको मनाओ तुम,
जो हनुमत ध्यायेगा,
राम जी को पाएगा,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना श्री राम का,
नही है हनुमान सा।।

भगत श्री राम का,
नही है हनुमान सा,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना है दीवाना,
दीवाना श्री राम का,
नही है हनुमान सा।।

स्वर – राकेश काला।

Leave a Comment