Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
भूलेंगे ना तेरा एहसान हनुमत राम के प्यारे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

भूलेंगे ना तेरा एहसान हनुमत राम के प्यारे भजन लिरिक्स

Bhulenge Na Tera Aaihsan Hanumat Ram Ke Pyare Bhajan Lyrics

भूलेंगे ना तेरा एहसान,
हनुमत राम के प्यारे,
जब जब राम पे संकट आए,
तब तब हनुमत सन्मुख आए,
राम के सगरे काज बनाए,
भूलेंगे ना तेरा अहसान,
हनुमत राम के प्यारे।।

पापी रावण सीता को जब,
लंका लेकर आया,
सागर लाँघा लंका पहुंचे,
सीता का पता लगाया,
माँ सीता को आस बँधाई,
माँ सीता को आस बँधाई,
सोने की लंका राख बनाई,
भूलेंगे ना तेरा अहसान,
हनुमत राम के प्यारे।।

लक्ष्मण को जब लागी शक्ति,
प्राण थे संकट आए,
वायु वेग से उड़ गए हनुमत,
संजीवनी तुम लाए,
राम प्रभु के आंसू पोछे,
राम प्रभु के आंसू पोछे,
भाई लखन के प्राण बचाए,
भूलेंगे ना तेरा अहसान,
हनुमत राम के प्यारे।।

अहिरावण जब राम लखन को,
ले पाताल सिधारा,
तुम पाताल में पहुंचे हनुमत,
अहिरावण को मारा,
राम लखन के प्राण बचाए,
राम लखन के प्राण बचाए,
लेकर उनको वापस आए,
भूलेंगे ना तेरा अहसान,
हनुमत राम के प्यारे।।

भूलेंगे ना तेरा एहसान,
हनुमत राम के प्यारे,
जब जब राम पे संकट आए,
तब तब हनुमत सन्मुख आए,
राम के सगरे काज बनाए,
भूलेंगे ना तेरा अहसान,
हनुमत राम के प्यारे।।

स्वर – राकेश काला।

Leave a Comment