Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बिगड़ी मेरी बना हनुमान मै शरण मे तेरी आ गया भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

बिगड़ी मेरी बना हनुमान मै शरण मे तेरी आ गया भजन लिरिक्स

Bigadi Meri Bana Hanuman Mai Sharan Me Teri Aa Gaya Bhajan Lyrics

बिगड़ी, मेरी बनादे, बिगड़ी …
बिगड़ी मेरी बना हनुमान
मैँ शरण मेँ तेरी आ गया।
तेरी सुनके महिमा अपार
मैँ शरण मेँ तेरी आ गया।
सुनके, महिमा तेरी, सुनके …
बिगड़ी मेरी बना …॥

लाया हूँ मैँ, दिल मेँ अपने,
लगा के लगन तेरे दर्शन की,
आँखोँ मेँ आँसू हैँ,
भेँट मेरे पास ये ही है,
तू करले स्वीकार ओ अंजनी के लाल,
मेरे नैनोँ की बुझादे प्यास
मैँ शरण मेँ तेरी आ गया॥१॥
सुनके तेरी महिमा …

तू जिसको बुलाये रे
दर पे वो ही आये रे

बाबा जिसे, दर पे बुलाये,
आये नंगे पांव वो दौङता,
दुष्टोँ को मार भगाते हो,
भक्तोँ को पार लगाते हो,
ऐसा है दीन दयाल ये पवन का लाल
बाबा सुनलो ‘खेदड़’ की पुकार
मैँ शरण मेँ तेरी आ गया॥२॥
सुनके तेरी महिमा …
बिगड़ी मेरी बना…

बिगड़ी, मेरी बनादे, बिगड़ी …
बिगड़ी मेरी बना हनुमान,
मैँ शरण मेँ तेरी आ गया।
तेरी सुनके महिमा अपार
मैँ शरण मेँ तेरी आ गया।
सुनके, महिमा तेरी, सुनके …
बिगड़ी मेरी बना …॥
Bhajan By “PKhedar”

Leave a Comment