Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बूटी ले आओ हनुमान प्यारे मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना लिरिक्स - Bhajan Ghar

बूटी ले आओ हनुमान प्यारे मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना लिरिक्स

Buti Le Aao Hanuman Pyare Mere Lakshaman Ke Pran Bachana Lyrics

बूटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना,
डूबती तेरे राम की नैया,
बाला तू आके पार लगाना,
बुटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना।।

था जो भैया भैया मुझको कहता,
आज भूमि पे मूर्छित पड़ा है,
आँखे खोले ना कुछ बात बोले,
जाने कैसी ये जिद पे अड़ा है,
तूने भगवान मुझको है माना,
भक्ति का फर्ज बाला निभाना,
बुटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना।।

माँ सुमित्रा ने मुझसे कहा था,
तुम तीनो ही साथ में आना,
राम सेवा में तेरी लाल मेरा,
सकुशल ही मुझे तू लौटना,
मैया को मुंह मैं कैसे दिखाऊं,
मेरे हनुमत तू मुझको बताना,
बुटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना।।

देर अब और लाओ ना हनुमत,
लेकर संजीवन अब तो आ जाओ,
होने वाली है भोर ओ प्यारे,
प्राणो का संकट आके मिटाओ,
तुम हो भक्ति के चन्दन ओ बाला,
वादा अपना नहीं भूल जाना,
बुटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना।।

बूटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना,
डूबती तेरे राम की नैया,
बाला तू आके पार लगाना,
बुटी ले आओ हनुमान प्यारे,
मेरे लक्ष्मण के प्राण बचाना।।

स्वर – राकेश जी काला।

Leave a Comment