Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
चीर दिया सीना सियाराम नजर आए भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

चीर दिया सीना सियाराम नजर आए भजन लिरिक्स

Chir Diya Sina Siyaram Najar Aaye Bhajan Lyrics

भक्ति के रंग में रंगे,
हनुमान नज़र आये,
चीर दिया सीना,
सियाराम नजर आए,
भक्ति के रंग मे रंगे,
हनुमान नज़र आये।।

सुग्रीव के संग वन में,
हनुमान जी मिले थे,
मित्रता के फूल मन मे,
यही से ही खिले थे,
बने पक्के यार दोनों,
दुनिया मे अमर पाए,
चिर दिया सीना,
सियाराम नजर आए,
भक्ति के रंग मे रंगे,
हनुमान नज़र आये।।

लक्ष्मण को लगी शक्ति,
श्री राम जी घबराए,
और जा वेद सुषेण को,
लंका से उठा लाए,
वो पहाड़ उठा लाये,
महावीर यूँ कहलाये,
चिर दिया सीना,
सियाराम नजर आए,
भक्ति के रंग मे रंगे,
हनुमान नज़र आये।।

एक दिन माता सीता,
श्रृंगार कर रही थी,
मांग में वो अपने,
सिंदूर भर रही थी,
ये देख कर के हनुमत,
सिंदूर में नहाए,
चिर दिया सीना,
सियाराम नजर आए,
भक्ति के रंग मे रंगे,
हनुमान नज़र आये।।

भक्ति के रंग में रंगे,
हनुमान नज़र आये,
चीर दिया सीना,
सियाराम नजर आए,
भक्ति के रंग मे रंगे,
हनुमान नज़र आये।।

गायक – मनोहर जी राव।
प्रेषक – हिमांशु चावड़ा।

Leave a Comment