Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
चित चरणों में बाबा के लगा ले नसीब तेरे जाग जाएंगे - Bhajan Ghar

चित चरणों में बाबा के लगा ले नसीब तेरे जाग जाएंगे

Chit Charanon Me Baba Ke Lga Le Naseeb Tere Jaag Jayenge

चित चरणों में बाबा के लगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
सोए अपने नसीब जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे।।

कथा कीर्तन होता जहाँ श्री राम का,
दर्शन होता वहां वीर हनुमान का,
राम नाम की तू ज्योत जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
सोए अपने नसीब जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे।।

दिल में बसा ले मेहंदूपुर वाले को,
राम जी के प्यारे को अंजनी दुलारे को,
सियाराम जी की जय जय बुला ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
सोए अपने नसीब जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे।।

राम जी के जिसने सारे काज सवारे,
भरत जैसा भाई इन्हे राम जी पुकारे,
अपने बिगड़े तू काम बना ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
सोए अपने नसीब जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे।।

भक्ति शक्ति दाता वीर हनुमान जी,
बल बुद्धि के दाता वीर हनुमान जी,
शीश चरणों में इनके झुका ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
सोए अपने नसीब जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे।।

चित चरणों में बाबा के लगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
नसीब तेरे जाग जाएंगे,
सोए अपने नसीब जगा ले,
नसीब तेरे जाग जाएंगे।।

Singer : Ranjeet Raja

Leave a Comment