Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
चरणों में बैठे हनुमान राम जी के मंदिर में भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

चरणों में बैठे हनुमान राम जी के मंदिर में भजन लिरिक्स

Chranon Me Baithe Hanuman Ram Ji Ke Mandir Me Bhajan Lyrics

चरणों में बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में,
राम जी के मंदिर में,
रघुवर के मंदिर में,
चरणों में बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में।।

श्री राम की आँख के तारे,
माँ अंजनी के लाल दुलारे,
देते सभी को वरदान,
राम जी के मंदिर में,
चरणों मे बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में।।

लंका जाए सिया सुधि लाए,
अभिमानी का मान घटाए,
देते सभी को सम्मान,
राम जी के मंदिर में,
चरणों मे बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में।।

‘तेजू’ ध्यान धरो बलवीरा,
संकट मोचन अति रनधीरा,
करते तुम्हारा ध्यान,
राम जी के मंदिर में,
चरणों मे बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में।।

चरणों मे बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में,
राम जी के मंदिर में,
रघुवर के मंदिर में,
चरणों मे बैठे हनुमान,
राम जी के मंदिर में।।

Singers: Baby Khushboo, Tejandra

Leave a Comment