Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
घाटे वाले एक वर दे दे हनुमान जी भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

घाटे वाले एक वर दे दे हनुमान जी भजन लिरिक्स

Ghate Wale Ek Var De De Hanuman Ji Bhajan Lyrics

घाटे वाले एक वर दे दे,
तो चैन मुझे मिल जाये,
भक्तो की बात चले जब भी,
एक नाम मेरा भी आये,
घाटे वाले एक वर दे दे।।

ना में माँगू मोटर कारे,
ना में चाहूँ रे चौबारे,
मेरी माँग यही है प्यारे,
मेरे दिल तू भक्ति जगा दे,
सारे देवो में तू निराला,
सबसे ज्यादा तू बलवाला,
फिर भी भक्तो में तू आला,
मुझको ऐसा ही तू बना दे,
है राम तेरे दिल में जैसे,
तू मेरे दिल में समाये।

घाटे वाले इक वर दे दे,
तो चैन मुझे मिल जाये,
भक्तो की बात चले जब भी,
एक नाम मेरा भी आये,
घाटे वाले एक वर दे दे।।

तेरे दर पे शीश झुकाने,
आते है लाखो दीवाने,
तुझको अपना सबकुछ माने,
तेरी करते है रे पूजा,
जो भी आते है तेरे द्वारे,
उनकी नैया को तू तारे,
कर देता है वारे न्यारे,
वो क्यों द्वार है देखे दूजा,
मिल जाता है सबकुछ उनको,
जो तुझ से आस लगाये।

घाटे वाले इक वर दे दे,
तो चैन मुझे मिल जाये,
भक्तो की बात चले जब भी,
एक नाम मेरा भी आये,
घाटे वाले एक वर दे दे।।

सुनले सुनले तू मेरी अर्जी,
में हूँ ‘बागड़ा’ तेरा गर्जी,
आगे फिर है तेरी मर्जी,
तू मेरी बात माने या ना माने,
मेरी आशा तुझे बताऊ,
में बस तेरी महिमा गाऊ,
गाते गाते ही मर जाऊं,
गाते गाते मैं ऐसे तराने,
जो मेरे बाद कहे दुनिया,
ना बेखबर हो पाए।

घाटे वाले इक वर दे दे,
तो चैन मुझे मिल जाये,
भक्तो की बात चले जब भी,
एक नाम मेरा भी आये,
घाटे वाले एक वर दे दे।।

घाटे वाले एक वर दे दे,
तो चैन मुझे मिल जाये,
भक्तो की बात चले जब भी,
एक नाम मेरा भी आये,
घाटे वाले एक वर दे दे।।

Sinnger : Mukesh Bagda

Leave a Comment