Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
हनुमत ढूंढ रहे किसी ने मेरे राम देखे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

हनुमत ढूंढ रहे किसी ने मेरे राम देखे भजन लिरिक्स

Hanumat Dhund Rahe Kisi Ne Mere Ram Dekhe Bhajan Lyrics

हनुमत ढूंढ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे,
बजरंग पूछ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे,
राम देखे भगवान देखे,
राम देखे भगवान देखे,
वन को जाते हुए,
किसी ने प्रभु राम देखे।।

हनुमत तेरे राम,
विश्वामित्र संग देखे,
ताड़का को मारते हुए,
हनुमान तेरे राम देखे,
हनुमत ढूंढ़ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे।।

हनुमत तेरे राम मैंने,
केवट संग देखे,
नैया में बैठे हुए,
हनुमान तेरे राम देखे,
हनुमत ढूंढ़ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे।।

हनुमत तेरे राम,
चित्रकूट पे बैठे,
तिलक लगाते हुए,
हनुमान तेरे राम देखे,
हनुमत ढूंढ़ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे।।

हनुमत तेरे राम मैंने,
शबरी घर देखे,
मीठे बैर खाते हुए,
हनुमान तेरे राम देखे,
हनुमत ढूंढ़ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे।।

हनुमत तेरे राम,
रणभूमि में देखे,
तीर चलाते हुए,
हनुमान तेरे राम देखे,
हनुमत ढूंढ़ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे।।

हनुमत ढूंढ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे,
बजरंग पूछ रहे,
किसी ने मेरे राम देखे,
राम देखे भगवान देखे,
राम देखे भगवान देखे,
वन को जाते हुए,
किसी ने प्रभु राम देखे।।

Leave a Comment