Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
होली जला रहे हनुमान जा रावण की लंका में भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

होली जला रहे हनुमान जा रावण की लंका में भजन लिरिक्स

Holi Jla Rahe Hanuman Ja Ravan Ki Lanka Me Bhajan Lyrics

होली जला रहे हनुमान,
जा रावण की लंका में,
जा रावण की लंका में,
इस रावण की लंका में,
किया राम का नाम महान,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।

थी रावण वाटिका प्यारी,
हनुमत ने जाय उजाड़ी,
हो गए असुर सभी हैरान,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।

जब अक्षय कुमार था आया,
बजरंग ने मार गिराया,
ले लिए रावण सूत के प्राण,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।

बेटे की लाश रखी है,
असुरों की सभा लगी है,
कैसा वानर है बलवान,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।

लंकेश ने सजा सुनाई,
हनुमत की पूछ जलाई,
जल गए सारे महल मकान,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।

‘बैरागी’ रस रंग घोले,
जय राम जी हनुमत बोले,
गावे सभी देव गुणगान,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।

होली जला रहे हनुमान,
जा रावण की लंका में,
जा रावण की लंका में,
इस रावण की लंका में,
किया राम का नाम महान,
जा रावण की लंका में,
होली जला रहे हनुमान,
जा रावण की लंका में।।

Singer – Tarun Sagar

Leave a Comment