Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
इनके मन में है राम बसे इनको तो किसी की खबर नहीं लिरिक्स - Bhajan Ghar

इनके मन में है राम बसे इनको तो किसी की खबर नहीं लिरिक्स

Inke Man Mai Hai Ram Base Inko To Kisi Ki Khabar Nahi Lyrics

इनके मन में है राम बसे,
इनको तो किसी की खबर नहीं।।

श्री राम की पूजा करते है,
श्री राम की सेवा करते है,
श्री राम की भक्ति में डूबे,
इन पर तो किसी का असर नहीं,
इनके मन में हैं राम बसे,
इनको तो किसी की खबर नहीं।।

श्री राम की धुन में रहते है,
श्री राम की बातें करते है,
श्री राम प्रभु के सिवा जग में,
इनको आता कुछ नज़र नहीं,
इनके मन में हैं राम बसे,
इनको तो किसी की खबर नहीं।।

श्री राम की करके ये भक्ति,
पाई है इसने ये शक्ति,
जब तक ना काम प्रभु का हो,
तब तक तो इनको सबर नहीं,
इनके मन में हैं राम बसे,
इनको तो किसी की खबर नहीं।।

जहाँ जहाँ जाए राम प्रभु,
वहां वहां पे जाए हनुमाना,
कहे ‘श्याम’ राम का सेवक है,
इनको तो किसी की फिकर नहीं,
इनके मन में हैं राम बसे,
इनको तो किसी की खबर नहीं।।

इनके मन में है राम बसे,
इनको तो किसी की खबर नहीं।।

Singer – Devendra Begani

Leave a Comment