Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
जिनके वश में सदा राम रहते है भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

जिनके वश में सदा राम रहते है भजन लिरिक्स

Jinke Vansh Mai Sada Ram Rahte Hai Bhajan Lyrics

जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

माता अंजनी के लाल,
ये तो करते कमाल,
तन में सिंदूर डाल,
रंगे रहते लाल लाल,
राम रंग में ही ये तो रंगे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

जिनका सुमिरण करे,
क्षण में भवसिंधु पार,
जिनकी शक्ति अपार,
महिमा अगम अपार,
राम नाम में सदा ही रमे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

चीर सीना सभा में,
दिखा डाला,
राम का नाम कैसा,
बता डाला,
मन मानस में राम बसे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

गायक – मनीष कुमार मानस।

Leave a Comment