Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
जिसने साधे रघुवर के सारे काम है वो हनुमान है भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

जिसने साधे रघुवर के सारे काम है वो हनुमान है भजन लिरिक्स

Jisne Sadhe Raghuvar Ke Sare Kaam Hai Vo Hanuman Hai Bhajan Lyrics

जिसने साधे रघुवर के,
सारे काम है,
जिसकी हर साँस पे,
केवल राम का नाम,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।

जो सात समुन्दर लांघे,
और पल में लंका जलाए,
जो अपने इस बल को भी,
बस राम कृपा बतलाए,
जिसके मन में ना,
कण भर भी अभिमान है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।

वो राम जो जग का दाता,
जिस राम से दुनिया सारी,
जिसने कितनो की नैया,
भव सागर पार उतारी,
उस राम पे भी जिस,
सेवक का अहसान है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।

जो जीत सके हरि मन को,
वो तीर नहीं तरकश में,
‘सोनू’ हनुमान सिखाते,
भगवन भगत के वश में,
जिसके सुमिरन से,
मिल जाते प्रभु राम है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।

जिसने साधे रघुवर के,
सारे काम है,
जिसकी हर साँस पे,
केवल राम का नाम,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।

Singer – Reshmi Sharma

Leave a Comment