Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मगन है राम धुन में जो भगत उनका निराला है लिरिक्स - Bhajan Ghar

मगन है राम धुन में जो भगत उनका निराला है लिरिक्स

Magan Hai Ram Dhun Mein Jo Bhagat Unka NIrala Hai Lyrics

मगन है राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।

दोहा – सभी देवों से इस संसार में,
एक देव प्यारा है,
वो दीनो हिनो और दुखियों का,
बस एक सहारा है,
जो पल में दूर कर देता है,
संकट नाम जपने से,
पवनसुत केसरी नंदन,
वो बजरंगी हमारा है,
वो बजरंगी हमारा है।

मगन है राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

मेरे हनुमान के जैसा,
नहीं कोई देव न्यारा है,
शरण में आ गया जो भी,
उसे हनुमत ने संभाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

सुने विनती सभी की जो भी इनको,
याद करता है,
हर एक संकट मेरे बजरंगी ने,
भक्तो का टाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

झुकाकर शीश चरणों में,
सुनाया हाल जिसने भी,
भरे भंडार खुशियों से,
मेरा बजरंगी बाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

दीवानी राम की दुनिया,
राम जिनके दीवाने है,
मुसीबत से प्रभु श्री राम को,
पल में निकाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

नहीं विद्वान कोई है,
मेरे हनुमत सा दुनिया में,
जहाँ हनुमान है वहाँ ज्ञान का,
फैला उजाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।।

Singer – Manoj Mishra

Leave a Comment