Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मेरे राम दुलारे बजरंगी तेरा डंका जग में बाज रहा लिरिक्स - Bhajan Ghar

मेरे राम दुलारे बजरंगी तेरा डंका जग में बाज रहा लिरिक्स

Mere Ram Dulare Bajrangi Tera Danka Jag Mai Baaj Raha Lyrics

मेरे राम दुलारे बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
ओ माँ अंजनी के लाला जी,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।

तुम सबके संकट हरते हो,
और इच्छा पूरी करते हो,
जो खाली दर पे आता है,
तुम झोली उसकी भरते हो,
हो लाल लंगोटे वाले तुम,
और काँधे पे गदा है साज रहा,
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।

राम दुवारे तुम रखवारे,
दुनिया तुमको कहती है,
जिस घर में तेरी ज्योत जले,
खुशियाँ उस घर में रहती है,
शंकर के तुम अवतारी हो,
और माथे पे मुकुट विराज रहा,
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।

मेरे राम दुलारे बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
ओ माँ अंजनी के लाला जी,
तेरा डंका जग में बाज रहा,
मेरे राम दुलारें बजरंगी,
तेरा डंका जग में बाज रहा।।

Singer – Amarjeet Yadav

Leave a Comment