Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मेरे वीर हनुमान प्यारे प्यारे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

मेरे वीर हनुमान प्यारे प्यारे भजन लिरिक्स

Mere Veer Hanuman Pyare Pyare Bhajan Lyrics

मेरे वीर हनुमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे,
प्रभु लीला हमें भी दिखलाना, दिखलाना,
मेरे वीर हनूमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे।।

कैसा खेल ये तुमने दिखाया,
सूरज को मुख में दबाया,
सारे जग में अँधेरा छाया,
फिर देव लोक घबराया,
किया देवो ने ध्यान,
तब माने हनुमान,
प्रभु तुमसा ना कोई बलवाना, बलवाना,
मेरे वीर हनूमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे।।

तुमने ही जलाई थी लंका,
तीनों लोक में बाजे डंका,
जब व्याकुल थे रघुराई,
तुमने सिता की खोज लगाई,
बोले श्री भगवान,
तेरी जय हो हनुमान,
तूने खूब निभाया याराना, याराना,
मेरे वीर हनूमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे।।

हरते संकट तुम दुखभंजन,
तेरा नाम है संकट मोचन,
करे नमन तुम्हे ‘बैरागी’,
करता श्रध्दा सुमन तुम्हे अर्पण,
चढ़े लड्डू बूंदी भोग,
मिटे सबके रोग शोक,
लाल चोला चढ़े तुम्हे रोजाना, रोजाना,
मेरे वीर हनूमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे।।

मेरे वीर हनुमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे,
प्रभु लीला हमें भी दिखलाना, दिखलाना,
मेरे वीर हनूमान प्यारे प्यारे,
श्री राम जी के तुम हो दुलारे।।

Singer : Kanishka Negi

Leave a Comment