Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
महावीर बनके रणधीर बनके चले आना बजरंगी चले आना - Bhajan Ghar

महावीर बनके रणधीर बनके चले आना बजरंगी चले आना

Mhaveer Banke Randhir Banke Chale Aana Bjrangi Chale Ana

महावीर बनके रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

तुम बाल रूप में आना,
तुम बाल रूप में आना,
रवि हाथ लेके लाली साथ लेके,
चले आना बजरंगी चले आना,
महावीर बन के रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

तुम रूद्र रूप में आना,
तुम रूद्र रूप में आना,
मेवा हाथ लेके सेवा साथ लेके,
चले आना बजरंगी चले आना,
महावीर बन के रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

तुम वज्र रूप में आना,
तुम वज्र रूप में आना,
गदा हाथ लेके शक्ति साथ लेके,
चले आना बजरंगी चले आना,
महावीर बन के रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

तुम भीम रूप में आना,
तुम भीम रूप में आना,
पर्वत हाथ लेके बूटी साथ लेके,
चले आना बजरंगी चले आना,
महावीर बन के रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

तुम कपि रूप में आना,
तुम कपि रूप में आना,
ध्वजा हाथ लेके सेना साथ लेके,
चले आना बजरंगी चले आना,
महावीर बन के रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

महावीर बनके रणधीर बनके,
चले आना बजरंगी चले आना।।

Singer : Vipin Sachdeva & Hariharan

Leave a Comment