Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
नाम लेगा जो बजरंगबली का कष्ट जीवन के सारे कटेंगे - Bhajan Ghar

नाम लेगा जो बजरंगबली का कष्ट जीवन के सारे कटेंगे

Naam Lega Jo Bajrangbali Ka Kasht Jivan Ke Sare Katenge

नाम लेगा जो बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।।

नाम हनुमान का जो भजेगा,
उसका दुनिया में डंका बजेगा,
नाम के इनकी फेरे रोज माला,
उसके दुख दर्द सारे मिटेंगे,
नाम लेगा जों बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।।

है हनुमान धन धान्य दाता,
जोड़ लो इनकी भक्ति से नाता,
बन गया जो भी इनका दीवाना,
उसको हर पल सहारे मिलेंगे,
नाम लेगा जों बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।।

जब हनुमान करते है मंगल,
फिर ना होता कभी भी अमंगल,
पड़ लो हनुमान जी की चालीसा,
गम के बादल तुम्हारे छटेंगे,
नाम लेगा जों बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।।

नाम लेगा जो बजरंगबली का,
कष्ट जीवन के सारे कटेंगे।।

Singer – Avinash Karn
प्रेषक – विरेंद्र सेन्धव।

Leave a Comment