Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
ओ मारुती ओ हनुमंता तेरा एक सहारा भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

ओ मारुती ओ हनुमंता तेरा एक सहारा भजन लिरिक्स

O Maruti O Hanumanta Tera Ek Sahara Bhajan Lyrics

ओ मारुती ओ हनुमंता,
तेरा एक सहारा,
दूर करो दुःख सारा।।

बात पुरानी है,
एक कहानी है,
सूरज को तूने,
मुख में लिया था,
देवो ने की थी अर्जी,
चली थी तेरी मर्जी,
छोड़ दिया तूने,
रवि को मुख से,
मिटा दिया अंधियारी,
दूर करो दुःख सारा,
ओ मारुती ओ हनुमंता,
दूर करो दुःख सारा,
तेरा एक सहारा।।

पवन के प्यारे तुम,
अंजनी दुलारे तुम,
राम की आज्ञा,
पाकर तुमने,
सारा काम सवारा,
शंकर के अवतारा,
अमर अजर की,
आशीष पाई,
मात सिया के द्वारा,
दूर करो दुःख सारा,
ओ बालाजी ओ हनुमंता,
दूर करो दुःख सारा,
तेरा एक सहारा।।

महिमा तेरी ही बहुत है,
संतो ने गाई,
किसको बखाने,
किसको छोड़े,
समझ हमे नही आता,
ओ रे भाग्य विधाता,
देरी करो ना,
जल्दी से तुम,
देदो आके सहारा,
दूर करो दुःख सारा,
ओ बालाजी ओ हनुमंता,
दूर करो दुःख सारा,
तेरा एक सहारा।।

ओ मारुती ओ हनुमंता,
तेरा एक सहारा,
दूर करो दुःख सारा।।

Leave a Comment