Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
सब कुछ हनुमान तुम्ही से है - Bhajan Ghar

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है

Sab Kuch Hanuman Tumhi Se Hai

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है,

जितना दिया हनुमान ने मुझको,
उतनी मेरी औकात नहीं।
ये है कृपा मेरे बाबा की,
मुझमें ऐसी कोई बात नहीं॥

जा तू भी वहीं जा जा जिस दर पर,
सबकी बिगड़ी बनती है।
देख तेरी तकदीर बनाना,
उनके लिए बड़ी बात नहीं,
उनके लिए बड़ी बात नहीं॥

जब मौज पे आई वो लहरे,
कतरे को समंदर कर डाला।
ये उनकी रीत पुरानी है।
ये उनकी रीत पुरानी है,
खाली देखा उसे भर डाला॥

ये चमक ये दमक,
फुलवन में महक,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है।
इठला के पवन चूमे सैया के चरण,
बगियन में बहार तुम्ही से है॥

मेरे सुख दुख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है।
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्ही से है।
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है॥

मैं तो भूल गई कुछ भी कहना,
तोहरी प्रीत में रोवत है नैना।
रग रग में बसी प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्ही से है।
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है॥

मेरा दिल लेलो मेरी जा लेलो,
मेरा तन लेलो मेरा मन लेलो।
मेरे इश्क को निशबत है तुमसे,
जीवन श्रंगार तुम्ही से है।
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है॥

मैं तो भूल गई सब सुख चैना,
मोरे जबसे लड़े तुम संग नैना।
मेरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्ही से है।
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है॥

मेरा कोई नही है दुनिया में,
मेरा तोल करार तुम्ही से है।
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्ही से है।
सब कुछ हनुमान तुम्ही से है,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है॥

Singer – Hemant Joshi

Leave a Comment