Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
सभी देवो से सुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

सभी देवो से सुंदर है मेरे हनुमान जी का दिल भजन लिरिक्स

Sabhi Devo Se Sundar Hai Mere Hanuman Ji Ka Dil Bhajan Lyrics

सभी देवो से सुंदर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सिया रघुवर का मंदिर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सभी देवो से सुंदर हैं,
मेरे हनुमान जी का दिल।।

सिया के पास लंका में,
समुन्दर लांघ कर पहुंचा,
ये उड़ने में सिकंदर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सभी देवो से सुंदर हैं,
मेरे हनुमान जी का दिल।।

पिला संजीवनी बूटी,
बचाए प्राण लक्ष्मण के,
ये नेकी का समुन्दर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सभी देवो से सुंदर हैं,
मेरे हनुमान जी का दिल।।

पूरी पातल में जा के,
असुर अहिरावण हर डाला,
ये शक्ति का धुरंदर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सभी देवो से सुंदर हैं,
मेरे हनुमान जी का दिल।।

‘अनाड़ी’ सच कहे ‘सागर’,
ना मानो आप की मर्जी,
ये कलियों से भी सुंदर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सभी देवो से सुंदर हैं,
मेरे हनुमान जी का दिल।।

सभी देवो से सुंदर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सिया रघुवर का मंदिर है,
मेरे हनुमान जी का दिल,
सभी देवो से सुंदर हैं,
मेरे हनुमान जी का दिल।।

गायक / प्रेषक – सागर सांवरिया

Leave a Comment