Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तूने लंका जलाई करामात हो गई भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

तूने लंका जलाई करामात हो गई भजन लिरिक्स

Tune Lanka Jalai Karamat Ho Gayi Bhajan Lyrics

लांघे सात समंदर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलाई,
करामात हो गई,
आये बन के धुरंधर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलायी,
करामात हो गई।।

बाग़ उजाड़ा सारा नक्शा बिगाड़ा,
लंका को बनाया अखाड़ा,
देख रावण ये नज़ारा ,
हुआ गुस्से में लाल,
स्वर्ण नगरी का मेरी,
किया किसने ये हाल,
आया कहाँ से ये बन्दर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलायी,
करामात हो गई।।

मेघनाथ आया के बंदी बनाया,
दरबार में बजरंग लाया,
देख कैसा तुझे,
दंड देते हैं हम,
पूँछ इसकी जला दो,
ये सुनाया हुकुम,
उड़ गए पूँछ जली लेकर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलायी,
करामात हो गई।।

लंका जलाई तबाही मचाई,
बजरंग ने शक्ति दिखाई,
भागे भयभीत होके,
राक्षस इधर से उधर,
रखते पैरों को ‘कुंदन’,
थे बजरंग जिधर,
छुप गए सारे अंदर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलायी,
करामात हो गई।।

लांघे सात समंदर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलाई,
करामात हो गई,
आये बन के धुरंधर,
ओये क्या बात हो गई,
तूने लंका जलायी,
करामात हो गई।।

Singer – Toshi Kaur & Vipin Sachdeva

Leave a Comment