Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते - Bhajan Ghar

आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते

Aaye Nav Din Ke Navrate Ghar Ghar Me Ho Rahe Jagrate

आये नव दिन के नवराते,
घर घर में हो रहे जगराते,
आए नव दिन के नवराते,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

भक्त तुम्हारे बाट निहारे,
आ जाओ महारानी,
बड़ी देर से तुमको पुकारे,
करदो माँ मेहरबानी,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

नव रूप तेरे है मनभावन,
नव दिन है बड़े पावन,
तुमसे है मैया प्रीत पुरानी,
ज्योत तेरी है लुभावन,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

शेर पे सवार होके खप्पर वाली,
आ जाओ शेरावाली,
अष्ठ भुजी माँ आरासुरी माँ,
है दुर्गे महाकाली,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

कुंमकुंम ना पगलीये मैया पधारो,
आरासुरी मां बुलाबे लाल थारो,
गब्बर की गोख में विराजे अम्बे रानी,
अम्बा जी मे बैठी है महारानी,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

पावागढ़ से आओ ओ महाकाली,
दर्शन दो सांची ज्योतावाली,
महर करो माँ ओ मेहरवाली,
है काली कलकते वाली,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

चिंता हरो माँ है चिन्त पुरणी,
कष्ट करो दुर मंगल करणी,
तू ही महालक्ष्मी तू ही चामुंडा,
तू ही शैल पुत्री माँ कुष्मांडा,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

अबके नवरात मैया अँगना पधारो,
भूल हुई जो उसको बिसारो,
भगतो की मैया बिगड़ी सँवारो,
छोटी सी मेरी अर्ज स्वीकारो,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

आये नव दिन के नवराते,
घर घर में हो रहे जगराते,
आए नव दिन के नवराते,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

गायक – श्री हर्ष व्यास,
सूरज मेहता, सम्यता बेनर्जी।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।

Leave a Comment