Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बजा कर राम का डंका जला दो फिर से लंका लिरिक्स - Bhajan Ghar

बजा कर राम का डंका जला दो फिर से लंका लिरिक्स

Bja Kar Ram Ka Danka Jla Do Phir Se Lanka Lyrics

राम सिया के काज सँवारे बजरंगी,
तेरी जय जग करता है,
जलाई तुमने लंका,
बजा कर राम का डंका,
जला दो फिर से लंका,
बजा दो फिर से डंका,
हे बजरंगी हे हनुमंता।।

लाए खबर सिया लखन बचाए,
अहिरावण को मार गिराए,
अंजनी प्यारा पवन दुलारा,
राम दुलारा तेरा,
राम सहारा नहीं हारा,
तेरी जय जग करता है,
जला दो फिर से लंका,
बजा दो फिर से डंका,
हे बजरंगी हे हनुमंता।।

सात समंदर तुमने पार किया है,
सुरसा का भी उद्धार किया है,
राम उचारा राम पुकारा,
राम दुलारा तेरा,
राम सहारा नहीं हारा,
तेरी जय जग करता है,
जला दो फिर से लंका,
बजा दो फिर से डंका,
हे बजरंगी हे हनुमंता।।

नाम तेरा लेने से ही मिटती बलाएं,
तेरा गुणगान करे सुख पाए,
तुझ बिन राम काज,
होता ना पूरा वरदानी,
तेरी जय जग करता है,
जला दो फिर से लंका,
बजा दो फिर से डंका,
हे बजरंगी हे हनुमंता।।

राम सिया के काज सँवारे बजरंगी,
तेरी जय जग करता है,
जलाई तुमने लंका,
बजा कर राम का डंका,
जला दो फिर से लंका,
बजा दो फिर से डंका,
हे बजरंगी हे हनुमंता।।

Singer – Preeti sargam

Leave a Comment