Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
चारों दिशा में मैया जी की हो रही जय जयकार लिरिक्स - Bhajan Ghar

चारों दिशा में मैया जी की हो रही जय जयकार लिरिक्स

Charo Disha Mai Maiya Ji Ki Ho Rahi Jai Jaikar Lyrics

चारों दिशा में मैया जी की,
हो रही जय जयकार,
नवरातों की पावन बेला,
झूम रहा संसार,
आज आयी माँ,
घर में बाजे रे धम धम धा।।

मैं निर्धन हूँ माता रानी,
कैसे तुझे खिलाऊँ माँ,
रूखा सूखा जो मैं खाऊं,
वो ही भोग लगाऊं माँ,
भोजन में भरपूर मिलेगा,
मईया मेरा प्यार,
आज आयी माँ,
घर में बाजे रे धम धम धा।।

नवरातों में शेरोवाली,
मेरे घर में आई है,
जात पात माँ कुछ ना देखे,
दुनिया को बतलाई है,
‘हर्ष’ खड़ा सेवा में तेरी,
मेरा ये परिवार,
आज आयी माँ,
घर में बाजे रे धम धम धा।।

सोने के आसन ना मईया,
कैसे तुझे बिठाऊँ माँ,
टूटी फूटी वाणी से माँ,
कैसे तुझे रिझाऊं माँ,
लेकिन अँखियों में ओ मईया,
खूब भरा तेरा प्यार,
आज आयी माँ,
घर में बाजे रे धम धम धा।।

चारों दिशा में मैया जी की,
हो रही जय जयकार,
नवरातों की पावन बेला,
झूम रहा संसार,
आज आयी माँ,
घर में बाजे रे धम धम धा।।

Singer – Priyanka Sonkar

Leave a Comment