Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
थारे झांझ नगाड़ा बाजे रे सालासर के मंदिर में हनुमान विराजे रे - Bhajan Ghar

थारे झांझ नगाड़ा बाजे रे सालासर के मंदिर में हनुमान विराजे रे

Thare Jhanjh Nagada Baaje Re Salasar Ke Mandir Me Hanuman Viraje Re

थारे झांझ नगाड़ा बाजे रे,
सालासर के मंदिर में,
हनुमान विराजे रे।।

भारत राजस्थान में जी,
सालासर है एक धाम,
सूरज स्वामी बण्यो देवरों,
महीमा अप्रमपार,
थारे लाल ध्वजा फहरावे रे,
सालासर के मंदिर में,
हनुमान विराजे रे।।

चैत्र सुदी पूनम को मेलो,
भीड़ लगे अति भारी,
नर नारी थारा दर्शन करने,
आवे बारी बारी,
बाबा अटके काज सवारे रे,
सालासर के मंदिर में,
हनुमान विराजे रे।।

राम दूत अंजनी के सुत का,
धरो हमेशा ध्यान,
‘मनीष’ भी चरणों का चाकर,
लाज रखो हनुमान,
बाबा बेड़ा पार लगादे रे,
सालासर के मंदिर में,
हनुमान विराजे रे।।

थारे झांझ नगाड़ा बाजे रे,
सालासर के मंदिर में,
हनुमान विराजे रे,
हनुमान विराजे रे,
बजरंग विराजे रे,
थारे झाँझ नगाड़ा बाजे रे,
सालासर के मंदिर में,
हनुमान विराजे रे।।

Leave a Comment