Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
करती हो मेरी मैया मेरा नाम हो रहा है भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

करती हो मेरी मैया मेरा नाम हो रहा है भजन लिरिक्स

Karti Ho Meri Maiya Mera Naam Ho Raha Hai Bhajan Lyrics

मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करती हो मेरी मैया,
मेरा नाम हो रहा है।।

देते न देखा कुछ भी,
लेकिन बहुत दिया है,
कैसे कहूं मैं दाती,
उपकार जो किया है,
तेरे नाम का असर अब,
सरेआम हो रहा है,
करती हो मेरी मईया,
मेरा नाम हो रहा है।।

तेरे नाम की ओ मैया,
दौलत है जिसने पाई,
उसको जहां में जननी,
कोई कमी न आई,
तेरा ध्यान जो लगाया,
भव पार हो गया है,
करती हो मेरी मईया,
मेरा नाम हो रहा है।।

करके दया जो तुमने,
दर पर मुझे बुलाया,
लेकर शरण में अपनी,
सेवक मुझे बनाया,
आंसू से ‘विजयशिव’ ये,
चरणों को धो रहा है,
करती हो मेरी मईया,
मेरा नाम हो रहा है।।

मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करती हो मेरी मैया,
मेरा नाम हो रहा है।।

गायक – विजय जी सोनी।
लेखक प्रेषक – शिवनारायण जी वर्मा।

Leave a Comment