Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
बालाजी से बड़ो ना बलवान कोई भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

बालाजी से बड़ो ना बलवान कोई भजन लिरिक्स

Balaji Se Bada Naa Balwaan Koi Bhajan Lyrics

बालाजी से बड़ो ना,
बलवान कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

आके जो भी अर्जी लगावे,
हाथों हाथ ही पर्चो पावे,
देर होने को ना अठे काम कोई,
देर होने को ना अठे काम कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

सांचो यो दरबार कुहावे,
हेरा फेरी काम ना आवे,
चाहे निर्धन हो या धनवान कोई,
चाहे निर्धन हो या धनवान कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

मेहंदीपुर में देखो जाके,
बाबो सबका संकट काटे,
काल को भी चले ना अभिमान कोई,
काल को भी चले ना अभिमान कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

सोनू ऐ की शरण में आयो,
बाबो बेडो पार लगायो,
इब तो म्हारो भी राखे है ध्यान योही,
इब तो म्हारो भी राखे है ध्यान योही,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

बालाजी से बड़ो ना,
बलवान कोई,
मेहंदीपुर के जैसो है,
ना धाम कोई।।

Leave a Comment