Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
मैया जी तेरी चुनरी बड़ी कमाल - Bhajan Ghar

मैया जी तेरी चुनरी बड़ी कमाल

Maiya Ji Teri Chunari Badi Kamaal

मैया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
जिसमें चमके चांद सितारे,
जिसमें चमके चांद सितारे,
हीरा मोती लाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
इसकी कोई ना मिसाल,
रंग छलके लाल लाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा,
महिमा इसकी बेमिसाल,
करती सबको ये निहाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा।।

सोने का है मुकुट शीश पर,
मस्तक बिंदिया प्यारी,
माँ मस्तक बिंदिया प्यारी,
ममता भरी तुम्हारी अंखिया,
माँ सुंदर कजरारी,
माँ सुंदर कजरारी,
पहने गुलाबों की महारानी,
गल फूलों की माल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल।।

नवरत्नों का हार अनोखा,
हाथ में खनके कंगना,
हाथ में खनके कंगना,
चूड़ी से भरकर के कलाई,
माँ आई मोरी अंगना,
माँ आई मोरी अंगना,
पाँव पायलिया छन छन बोली,
खोले दिल का हाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल।।

मां तेरा श्रृंगार सुहाना,
देख के मनवा डोले,
मां देख के मनावा डोले,
जय माता दी जय माता दी,
झूम के ‘लहरी’ बोले,
मां झूम के ‘लहरी’ बोले,
बोला ‘बेधड़क’ मुझ निर्धन को,
कर दिया मालामाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल।।

मैया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
जिसमें चमके चांद सितारे,
जिसमें चमके चांद सितारे,
हीरा मोती लाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
इसकी कोई ना मिसाल,
रंग छलके लाल लाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा,
महिमा इसकी बेमिसाल,
करती सबको ये निहाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा।।

Singer- Uma Lahari Ji
Lyrics – Pappu Bedhdak Ji

Leave a Comment